कला, अकादमिक और तकनीक में छात्रों ने दिखाया हुनर; ‘ख्वाहिश 2025–26’ का भव्य लॉन्च

मुंबई- चंद्रभान शर्मा कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस (स्वायत्त) ने 19 से 22 नवंबर के बीच मेगा कल्चरल फेस्ट 2025–26 का आयोजन उत्साह के साथ किया। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के कई कॉलेजों ने इस सांस्कृतिक उत्सव में सक्रिय भागीदारी की।

फेस्ट में द बिज़ बज़ (कॉमर्स), सिनर्जी (BCA), इम्पल्स (जूनियर कॉलेज) और टेक हेस्ट (IT) जैसे विभागीय कार्यक्रम शामिल थे। अकाउंटिंग, फाइनेंस, बैंकिंग, मैनेजमेंट, कोडिंग, ऐप डेवलपमेंट, टेक डिबेट और करेंट अफेयर्स जैसी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों ने छात्रों को अपना ज्ञान, प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए एक शानदार मंच प्रदान किया।

कॉलेज द्वारा आयोजित टैलेंट हंट – अंतर-महाविद्यालयीन सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2025 में संगीत, नृत्य, नाटक और कला के विभिन्न प्रस्तुतियों ने सभी को आकर्षित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध पार्श्वगायक आदर्श शिंदे के मुख्य अतिथि के रूप में आगमन से हुआ। इस अवसर पर मैनेजिंग ट्रस्टी श्री प्रशांत जी. शर्मा और प्राचार्या डॉ. वैशाली राजपूत भी उपस्थित रहे।

फेस्टिवल का समापन राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘ख्वाहिश 2025–26’ के भव्य बैनर ड्रॉप के साथ हुआ। इस दौरान वर्ष का थीम “ऐसा देश है मेरा” का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में श्री कमलेश ठाकुर, श्री शिव ठाकरे, श्री मणि ममल्लन, और सीनियर इंस्पेक्टर जीतेंद्र सोनवणे जैसे प्रतिष्ठित गणमान्यों ने शिरकत की। इसके बाद आयोजित कॉन्टिन्जेंट लीडर्स मीट में मुंबई के विभिन्न कॉलेजों ने रिकॉर्ड संख्या में पंजीकरण किया।

राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव ख्वाहिश 2025–26 का आयोजन 19 और 20 दिसंबर 2025 को किया जाएगा, जो इस वर्ष और भी भव्य, आकर्षक और युवाओं की प्रतिभा का बड़ा मंच बनने वाला है।