गुरु नानक कॉलेज की सहायक प्रोफ़ेसर डॉ. सुरिंदर कौर थी मुख्य अतिथि
मुंबई: वडाला स्थित एन.के.ई.एस. महाविद्यालय के मराठी वाङ्मय मंडल द्वारा कॉलेज सभागार में भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को समृद्ध भारतीय संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान संपदा से अवगत कराना था।
इस कार्यक्रम में जी.टी.बी. नगर स्थित गुरु नानक कॉलेज की डॉ. सुरिंदर कौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इसके अलावा, एन.के.ई.एस. कॉलेज की प्रबंधन समिति सदस्य व कोषाध्यक्ष भवानी भार्गव भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।
प्रदर्शनी का सफल आयोजन प्रभारी प्राचार्या डॉ. नेहा तिवारी के मार्गदर्शन में मराठी वाङ्मय मंडल के प्रमुख प्रो. शुभम पेडामकर और अन्य शिक्षकवृंद द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति को दर्शाते हुए विभिन्न प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए, जिन्हें देखने और समझने के लिए अन्य कॉलेजों के 30 विद्यार्थी भी पहुंचे।
इस पहल से छात्रों में भारतीय संस्कृति और ज्ञान पद्धतियों के प्रति रुचि और उत्सुकता बढ़ी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मल्टीमीडिया एवं मास कम्युनिकेशन विभाग के छात्रों ने बतौर स्वयंसेवक (वोलंटियर) अहम भूमिका निभाई।







