WhatsApp Image 2025 02 04 At 15.49.582

मुंबई – सायन (Sion) कोलीवाड़ा स्थित गुरु नानक महाविद्यालय(Gurunanak College) में मुंबई विश्वविद्यालय(Mumbai University) के “उडान २०२५” का आयोजन किया गया। यह आयोजन २९ और ३० जनवरी, २०२५ को किया गया था। इस आयोजन में १००० से अधिक विद्यार्थियों और ४० से अधिक महाविद्यालयों ने भाग लिया।

WhatsApp Image 2025 02 04 At 15.49.583इस आयोजन में पथनाट्य स्पर्धा, पोस्टर मेकिंग, क्रिएटिव्ह राइटिंग, और वक्तृत्व स्पर्धा का आयोजन किया गया था। गुरु नानक महाविद्यालय ने पथनाट्य स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, और क्रिएटिव्ह राइटिंग स्पर्धा में भी प्रोत्साहन पुरस्कार मिला।

WhatsApp Image 2025 02 04 At 15.49.58“हमें यह बताने में खुशी है कि हमने आठवीं बार उडान महोत्सव का आयोजन अपने महाविद्यालय में किया है। हम विद्यार्थियों को मंच प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मुंबई विश्वविद्यालय के डी.एल.एल. ई विभाग ने हमें यह जिम्मेदारी दी है, जिसके लिए हम आभारी हैं,” प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर भाटिया ने कहा।

WhatsApp Image 2025 02 04 At 15.49.57प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर भाटिया के मार्गदर्शन में डी.एल.एल. ई की फील्ड कोऑर्डिनेटर प्रा. रजिंदर कौर और उनकी टीम ने उडान महोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक किया।