workshop on tech

मुंबई: भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR), पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र (WRC) और विद्यालंकार स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (VSIT), मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में 9 और 10 अक्टूबर को ‘डिजिटल कम्युनिकेशन, मार्केटिंग इंटेलिजेंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सोशल इम्पैक्ट’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में डिजिटल संचार, मार्केटिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सोशल मीडिया, डेटा विश्लेषण और उच्च शिक्षा में तकनीक के उपयोग जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन किया।

कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में मनोजकुमार के. (INFLIBNET), डॉ. सहेली सिन्हा (ASCI), डॉ. राहुल बक्षी, जान्हवी जगदाळे, डॉ. आसिफ रामपुरावाला, रेश्मी नायर और मोहम्मद विराणी ने प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव और ज्ञान साझा किए। डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग, शोध की सुलभ उपलब्धता, डिजिटल मार्केटिंग में नैतिकता और डेटा के आधार पर निर्णय लेने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

इस कार्यशाला से विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और प्राध्यापकों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों की उपयोगिता समझने का अवसर मिला। सामाजिक विकास के लिए तकनीक के जिम्मेदार उपयोग का संदेश देते हुए कार्यशाला का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *