400 से अधिक गोविंदाओं ने लिया भाग
मुंबई: शनिवार को पुरे महाराष्ट्र में दही हांडी का उत्सव हर्ष उल्हास के साथ मनाया गया। सायन कोलीवाड़ा के श्री मोठ्या देवी गोविंदा पथक ने दही हांडी उत्सव के दौरान सफलतापूर्वक 8-स्तरीय मानव पिरामिड बनाकर शानदार उपलब्धि हासिल की।
इस टीम में 400 से अधिक गोविंदाओं ने भाग लिया और इस सपने को साकार करने के लिए दो महीने तक कड़ी मेहनत और अभ्यास किया। टीम को सूर्यकांत कोली ने प्रशिक्षण दिया, जबकि महेश कोली ने समन्वय की जिम्मेदारी संभाली।
टीम की मेहनत और एकजुटता को 5 ट्रॉफियों के साथ नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि पूरे सायन कोलीवाड़ा के लिए गर्व का क्षण बनी।
8-स्तरीय मानव पिरामिड टीमवर्क, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और मां एकवीरा देवी के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है।
